गोण्डा आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने कोविड अस्पताल पहुंचकर प्रोटोकॉल पालन के साथ स्वयं का कराया टीकाकरण प्रथम डोज का सर्टिफिकेट व कार्ड प्राप्त कर टीकाकरण हेतु लोगों को अभिप्रेरित किया। ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )

गोण्डाआयुक्त, देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने आज कोविड अस्पताल पहुंचकर प्रोटोकॉल पालन के साथ स्वयं का टीकाकरण कराया तथा प्रथम डोज का सर्टिफिकेट व कार्ड प्राप्त कर टीकाकरण हेतु लोगों को अभिप्रेरित किया। उन्होंने ऑब्जरवेशन रूम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० घनश्याम सिंह तथा सीएमओ डॉ०अजय सिंह गौतम से वार्ता कर उनसे टीकाकरण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। आयुक्त को टीकाकरण के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि अस्पताल की ओर से कोविड-19 टीकाकरण के पश्चात लोगों को यह जानकारी दी जा रही है कि टीकाकरण का प्रतिकूल प्रभाव नगण्य है। सामान्य प्रतिकूल प्रभाव होने पर चिकित्सालय को अथवा जिला कोविड़ कमान सेंटर लखनऊ के टेलीफोन नंबर 0522-4523000 पर अथवा प्रदेश हेल्पलाइन 104 पर संपर्क किया जा सकता है उन्होंने बताया कि कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज की तारीख व स्थान की सूचना संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर दी जाएगी ।उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों से यह भी अपील की जाती है कि टीकाकरण के बाद भी कोबिड प्रोटोकाल का पालन करना – जैसे मास्क लगाना ,साबुन से हाथ धोना तथा दो गज की दूरी आदि का पालन किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा०अजय सिंह गौतम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० घनश्याम सिंह ,डॉ० विपिन यति तथा मुख्य फार्मेसिस्ट जियाउर्रहमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )

Back to top button
error: Content is protected !!