उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद एसडीएम सदर बुशरा बानो ने देर रात्रि थाना पुलिस संग चलाया चेकिंग अभियान 44 सवारियों की क्षमता थी और बसों में 100 से अधिक सवारियां काटा चालान | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )



उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद एसडीएम सदर बुशरा बानो ने देर रात्रि शहर के प्राइवेट ट्रॉमा के सामने खड़ी सवारियों से भरी प्राइवेट बसों को जब थाना पुलिस संग चेक किया और बसों में खुद चढ़कर सवारियां गिनना शुरू हो गई, तो दंग रह गईं क्योंकि उनके अनुसार 44 सवारियों की क्षमता थी और बसों में 100 से अधिक सवारियां भरी हुई थीं, उन्होंने बताया कि वैसे तो ये डग्गेमारी आदि करती रहतीं है आज जब चेक किया तो प्राइवेट बसों के अंदर क्षमता से अधिक सवारियां पाई गई तो कईयो में डॉक्युमेंट पूरे नहीं थे इसके अलावा वाहनों की फिटनेस भी नहीं हुई थी | उन्होंने बताया क्योंकि बसों में सवारियां भरीं थीं कोई गंभीर है तो किसी को जल्दी घर जाना है सबकी अपनी अपनी समस्या थी तो यह सब देखते हुए फिलहाल चेकिंग कर चार बसों के चालान किये गए। साथ ही कड़ी हिदायत भी दी गई, कमियां या शिकायत मिलने पर फिर अभियान चलाया जाएगा। हालांकि एसडीएम सदर बुशरा बानो के इस कार्य की लोग काफी सराहना करते रहे, कहना था अगर वाकई बसें ओवरलोड नहीं हो तो सड़क हादसे भी कम होंगे। पूर्व में उनके द्वारा ऑटो आदि चेक कर मुर्गा बनाने की सजा आदि देकर हिदायत भी दी जा चुकी है |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
