झारखण्ड राँची अरगोड़ा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों हुई हत्या व लूटकांड दोनों घटनाओं का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा 8 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( ताज कुरेशी की खास रिपोर्ट )

 ( राँची पुलिस को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों हुई हत्या व लूटकांड दोनों घटनाओं का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा 8 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

झारखण्ड की राजधानी राँची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जहाँ हत्याकांड का खुलासा महज 10 घण्टे के अंदर हई है। वहीं लूटकांड का खुलासा 24 घंटे के अंदर किया गया। दोनों घटना में आठ अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।बता दें चुटिया रेलवे कॉलोनी के पंचवटी चौक स्थित सब्जी मंडी के पास बीते 16 जून को एक युवक की हत्या और 15 जून को अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पुंदाग रोड में ग्रोसरी के होलसेल दुकान से 7 लाख की लूट कांड का खुलासा किया है। राँची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर राँची पुलिस की टीम ने हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जब भी लूट कांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

शराब पीने के दौरान आपसी विवाद में हुई थी हत्या |

शराब पीने के दौरान हुए आपसी विवाद में चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी के पंचवटी चौक स्थित सब्जी मंडी के पास धर्मा महली की हत्या कर दी गई थी।एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर सिटी डीएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी रवि ठाकुर, पीएसआई दीपक राय, पीएसआई, राजीव रंजन,पीएसआई चन्दन कुमार अन्य पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में शामिल अरविंद कुमार, पप्पू यादव और राधेश्याम को गिरफ्तार किया।पुलिस के द्वारा किए गए पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि सभी लोग बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद सभी ने मिलकर धर्मा के सिर पर बांस से वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। धर्मा मूल रूप से खूंटी का रहने वाला था।धर्मा के भाई के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने लूट कांड का किया खुलासा 5 अपराधी गिरफ्तार |

अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित पुंदाग रोड स्थित गोदाम में हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए लूट कांड की घटना में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अपराधियों में संजय लोहरा, ललित उरांव, सुनील लोहरा, बलवंत सिंह और संजीव लोहरा शामिल है।पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से चार देसी कट्टा, दो जिंदा गोली लूटे गए।

Back to top button
error: Content is protected !!