उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद विधायक श्री मनीष असीजा जी द्वारा अल्पसंख्यक कार्यालय का फीता काटकर किया गया शुभारंभ व प्रशस्ति पत्र देकर किया संम्मान ।  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ हैदर अली की खास रिपोर्ट )

( विधायक श्री मनीष असीजा जी द्वारा अल्पसंख्यक कार्यालय का फीता काटकर किया गया शुभारंभ  )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद आज राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद ने नैनी चौराहा मसुरगंज पर जिला अल्पसंख्यक कार्यालय का शुभारंभ मा० नगर विधायक फ़िरोज़ाबाद श्री मनीष असीजा जी द्वारा फीता काटकर किया गया। व पदाधिकारियो ने नगर विधायक जी का फूल मालाओं ,पटका व प्रशस्ति पत्र देकर संम्मान किया।। नगर विधायक जी ने बताया। कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी श्रीकान्त उपाध्याय जी के संरक्षण में फ़िरोज़ाबाद में हर मजलूम मजबूर की मदद करती है। व हर समाज के कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है। पं. श्रीकान्त उपाध्याय जी ने बताया कि इस कार्यालय का शुभारंभ का यह उद्देश्य है। कि क्षेत्रीय जनता के संपर्क में हमारे अल्पसंख्यक के पदाधिकारी रहेंगे। व हर मजबूर की मदद में तत्पर रहेंगे। किसी प्रकार की समस्या के लिए जनता यहाँ आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए। संगठन पूर्ण निष्ठा से हल कराने का कार्य करेगा। उन्होंने यह भी बताया। कि संगठन ने यह बीड़ा उठाया है। कि द्वेष भावना की राजनीति को पनपने नही देंगे। और इसी लिए हमारा संगठन बिना किसी द्वेष भावना के कार्य कर्ता है। व हर परिस्थिति में भाजपा के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियो का संगठन को साथ मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर विधायक जी ने अपने चैयरमेन के कार्यकाल में फ़िरोज़ाबाद को काफी विकसित किया है। व आज विधायक कार्यकाल में भी उसी श्रेणी में कर रहे है। उन्होंने अल्पसंख्यक के समस्त पदाधिकारियो को व जनता से यह भी कहा। कि विधायक जी व भाजपा का कोई भी प्रतिनिधि किसी प्रकार की कोई द्वेष भाबना नही रखते व हर मजलूम व मजबूर की मदद के लिए सदैव तत्पर है। आप इस जातिवादी व हिन्दू- मुस्लिम राजनीति को कतई पनपने न दे। जो फ़िरोज़ाबाद का विकास करे। उसको ही अपना मत दे।समारोह में आदि मौजूद रहे।

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!