उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना रसूलपुर क्षेत्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों गुमशुदा की हत्याकांड का किया खुलासा 2 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

 

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना रसूलपुर क्षेत्र मे दिनांक 24.01.2021 को गुमशुदा हुये फैयाद हुसैन उर्फ सैफुल्ला पुत्र रिजवान निवासी नासरी कम्पाउण्ड मोहल्ला हाजीपुरा थाना रसूलपुर, जनपद फिरोजाबाद के हत्याकाण्ड का खुलासा । दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार, हत्या मे प्रयुक्त रक्त रंजित छुरी एवं मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर नं0 UP-83AU 4491 रंग लाल बरामद। घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 24.01.2021 को फैयाद हुसैन उर्फ सैफुल्ला पुत्र रिजवान निवासी नासरी कम्पाउण्ड मोहल्ला हाजीपुरा थाना रसूलपुर, जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 25 वर्ष दिन मे 11.00 बजे से अपने घर से गुम हो गया था फैयाद हुसैन उर्फ सैफुल्ला थोड़ा मंदबुद्धि और पैरों से हल्का विकलांग था,लेकिन फैयाद हुसैन उर्फ सैफुल्ला हंसमुख स्वभाव का था तथा मोहल्ले के लोगों का काफी प्रिय था। फैयाद हुसैन उर्फ सैफुल्ला के गुम होने की सूचना उसकी माँ श्रीमती सीमा पत्नी श्री रिजवान निवासी नासरी कम्पाउण्ड मोहल्ला हाजीपुरा थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद द्वारा दिनांक 28.01.2021 को थाना रसूलपुर पर दर्ज करायी गयी थी तथा दिनांक 01.02.2021 को स्वराज ट्रैक्टर एजेन्सी के पास आलू के खेत, ग्राम-उसायनी थाना क्षेत्र टूण्डला मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान दिनांक 02.02.2021 को फैयाद हुसैन उर्फ सैफुल्ला के परिवार वालों द्वारा फैयाद हुसैन के होने की गयी। जांच के दौरान फैयाद हुसैन उर्फ सैफुल्ला की हत्या किये जाने की बात प्रकाश मे आयी जिसके अनावरण हेतु “श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय फिरोजाबाद श्री अजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन मे कई टीमो का गठन किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर जनपद फिरोजाबाद के कुशल नेतृत्व मे श्री फतेहबहादुर सिंह भदौरिया प्रभारी निरीक्षक थाना रसूलपुर व उनकी टीम द्वारा अथक परिश्रम कर उपरोक्त घटना का अनावरण किया गया” एवं हत्यारोपी 1.मोहम्मद फजल उर्फ बब्बू पुत्र अब्दुल सईद व 2.फैसल उर्फ शनि पुत्र अलीम निवासीगण अलीम साहब की फैक्ट्री के सामने मोहल्ला हुसैनी गढय्या थाना रसूलपुर, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशांदेही पर हत्या मे प्रयुक्त खून से सनी हुई छुरी एवं मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर नं0 UP-83AU 4491 रंग लाल बरामद की गयी।

हत्या का कारणः-
गुमशुदा मृतक फैयाद हुसैन उर्फ सैफुल्ला पुत्र रिजवान उपरोक्त मंद बुद्धि का था तथा पैर से थोड़ा विकलांग भी था एवं काफी हंसमुख स्वभाव का था। मौहल्ले के लोग उससे काफी प्यार करते थे। वह ठेला चलाने का कार्य करता था। मौहल्ले का प्रिय होने के नाते उसे काफी काम मिलता था। वहीं दूसरी तरफ अभियुक्तगण मोहम्मद फजल उर्फ बब्बू पुत्र अब्दुल सईद एवं फैसल उर्फ शनि पुत्र अलीम भी ठेला चलाने का कार्य करते थे। दोनों नशे के आदी हैं एवं काफी झगड़ालु स्वभाव के हैं । इनके खराब व्यवहार एवं नशेड़ी होने के कारण इनके ठेले को कम काम मिलता था । दोनों अभियुक्त मृतक फैयाद हुसैन उर्फ सैफुल्ला से ज्वलनवश रंजिश मानने लगे थे और उसकी हत्या करने की योजना बना डाली तथा योजना के तहत दोनों अभियुक्तों ने दिनांक 24.01.2021 को दिन में करीब 11.00 बजे बहाने से मृतक फैयाद हुसैन उर्फ सैफुल्ला को घर से बुलाया और उसे मोटर साइकिल से स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी के पास आलू के खेत, ग्राम उसायनी थाना टूण्डला क्षेत्र ले गये और दोनों ने मिलकर छुरी से गला रेत कर मृतक फैयाद हुसैन की हत्या कर दी।इस घटना से जनता काफी व्यथित और शोक संतप्त थी। घटना के अनावरण करने वाली टीम की आम जनता भूरी-भूरी प्रशंसा कर रही है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद महोदय ने भी पूरी पुलिस टीम को समुचित पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।“

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1. मोहम्मद फजल उर्फ बब्बू पुत्र अब्दुल सईद निवासी अलीम साहब की फैक्ट्री के सामने मोहल्ला हुसैनी गढय्या थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद ।
2. फैसल पुत्र अलीम निवासी अलीम साहब की फैक्ट्री के सामने मोहल्ला हुसैनी गढय्या थाना रसूलपुर, जनपद फिरोजाबाद ।
बरामदगी का विवरणः-
1. घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर नं0 UP 83AU 4491 रंग लाल।
2. हत्या मे प्रयुक्त आलाकत्ल रक्त रंजित छुरी ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक फतेहबहादुर सिंह भदौरिया थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद ।
2.उ0नि0 शिवभान सिंह थाना रसूलपुर, जनपद फिरोजाबाद।
3.उ0नि0 अर्जुन थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद।
4.मु0आ0 707 कन्हैयालाल, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद।
5.आरक्षी 1271 संदीप, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद।
6. आरक्षी 910 लोकेश, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद।
7. आरक्षी 85 लक्ष्मीकान्त, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद।
8. मु0आ0 चालक चेतनप्रकाश, थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद।

 (  ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट)  

Back to top button
error: Content is protected !!