उत्तर प्रदेश वाराणसी थाना सिंधोरा क्षेत्र में आपसी रंजिश में चाउमिन की दुकान मे दोस्तों संग नास्ता कर रहे युवक को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मारी गोली बाल बाल बचा युवक मौके पर पहुंची पुलिस। ( पंकज झा की खास रिपोर्ट )

 ( थाना सिंधोरा आपसी रंजिश में दुकान मे दोस्तों संग नास्ता कर रहे युवक को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने मारी गोली बाल बाल बचा युवक )

वाराणसी फूलपुर सिंधोरा बाजार के समीप सोमवार को चाउमीन की दुकान पर दोस्तो के साथ नास्ता कर रहे युवक पर युवक को स्कोर्पियों सवार बदमाशों ने गोली मार दी। सयोंग से गोली कनपटी के पास से निकल गई।युवक व बदमाशो में मारपीट भी हुई। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण समेत अनेक अधिकारी मौके पर पहुच गए। घटना का कारण पंचायत चुनाव के दौरान आपसी वर्चस्व व रंजिश बताया जा रहा है।सिंधोरा थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सिंधोरा चौराहे के समीप एक चाउमीन की दुकान पर बैठकर सरायशेखलार्ड (सिंधोरा) निवासी विमल सिंह 38 वर्ष अपने दो दोस्तों के साथ चाउमीन खा रहा था। इस विच 3 बजे के लगभग थानागद्दी के तरफ से तीन नकाबपोश बदमाश स्कॉर्पियों से पहुचे और विमल को गाली देते हुए पिस्टल से उसके ऊपर फायर झोंक दिया। जिसमें एक गोली विमल के कनपटी को छिलती हुई निकल गई।उस दौरान बदमाशो से विमल और उसके साथी हाथापाई भी किये। इस दौरान एक बदमाश का नकाब भी उतर गया। जिसपर जब विमल ने पहचाना और चिल्लाया तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। लहूलुहान विमल को उसके दोस्तों ने तुरन्त निजी साधन से कबीरचौरा अस्पताल ले गए। जहाँ उसकी हालत स्थिर है। वही सूचना पर एसपी ग्रामीण अमित वर्मा, एसपीआरए नीरज पांडेय व सीओ अभिषेक पांडेय व इंस्पेक्टर सिंधोरा रमेश यादव मय फोर्स मौके पर पहुचे और पूछताछ की। पूछताछ में उसी क्षेत्र के एक युवक द्वारा गोली चलाने की बात सामने आई। पुलिस उसके धर पकड़ में जुट गई। पुलिस ने आरोपित मोनू मिश्रा निवासी मरूई के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ में लगी रही। वही घायल विमल की हालत ठीक बताई जा रही है। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के दौरान घायल विमल सिंह,व आरोपित मोनू मिश्रा में दूरी बनी थी।इसके पहले दोनों अच्छे दोस्त थे।चुनाव के दौरान दोनों पिंडरा सेक्टर 5 के प्रत्यासियो के लेकर अलग अलग हो गए।चुनाव के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर जमकर मोबाइल पर गली गलौज और एक दूसरे को धमकी दिए थे। घायल विमल ने घटना में शामिल अपराधियो की पूरी जानकारी दी है।पुलिस आरोपितों के घर व ठिकानों पर दविश देकर गिरप्तारी में लगा गई है।

( पंकज झा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!