उत्तर प्रदेश कानपुर में जमीअत उलमा उ0प्र0 के प्रादेशिक व जिलों के पदाधिकारियों की दो दिवसीय विशेष बैठक का कल से करेंगे शुभारम्भ | ( हबीबुर्रहमान की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश कानपुर जमीअत उलमा हिन्द की ज़रूरत, महत्व और इसकी भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने के लिये जमीअत उलमा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रतिनिधि बैठक तरबियती मुज़ाकरा शीर्षक से रायल पैलेस मैरिज हाल ग़ल्ला गोदाम जाजमऊ कानपुर में दिनांक 23 फरवरी बरोज़ मंगल की दोपहर 02ः00 बजे षुरू होकर 24 फरवरी बरो़ज़ बुध को दोपहर 01ः00 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें मुख्य अतिथि जमीअत उलमा हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना क़ारी सैयद मुहम्मद उस्मान मन्सूरपुरी और पूर्व सांसद मौलाना सैयद महमूद असद मदनी महासचिव जमीअत उलमा हिन्द होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में जमीअत उलमा उ0प्र0 के षीर्ष पदाधिकारी एवं प्रदेष भर के जिलों के मुख्य पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। जमीअत उलमा कानपुर के महासचिव मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 23 फरवरी की दोपहर 02ः00 बजे से 05ः00 बजे तक जमीअत उलमा उ0प्र0 के पूर्व अध्यक्ष व दिवंगत काज़ी ए षहर कानपुर हज़रत मौलाना मुहम्मद मतीनुल हक़ उसामा क़ासमी साहब की स्मृति में एक यादगारी कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसे जमीअत उलमा हिन्द के महासचिव मौलाना सैयद महमूद असद मदनी विषेष रूप से सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस यादगारी कार्यक्रम में शिर्कत के लिये शहर के विशिष्ट लोगों को निमंत्रण भेजा गया है जिन हज़रात को किसी कारणवश निमंत्रण नहीं मिल सका हो और वह हज़रत मौलाना मुहम्मद मतीनुल हक़ उसामा क़ासमी रह0 सकी दिली लगाव रखते हों तो उनसे खबर को ही अपने लिये निमंत्रण समझ कर 2 बजे रायल पैलेस जाजमऊ पहुंचने की अपील है।

( हबीबुर्रहमान की खास रिपोर्ट )
