उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जसराना विधानसभा मे सांसद श्री चंद्रसेन जादौन एवं जसराना विधायक श्री पप्पू लोधी द्वारा टीकाकरण अभियान का किया गया निरीक्षण | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ सिद्धार्थ तिवारी की खास रिपोर्ट )

(  फिरोजाबाद के सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन के द्वारा जसराना क्षेत्र में टीकाकरण अभियान का किया गया निरीक्षण )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जसराना विधानसभा मे फ़िरोज़ाबाद सांसद श्री चंद्रसेन जादौन एवं जसराना विधायक श्री पप्पू लोधी द्वारा बीडीओ एका , सीएमओ, एसीएमओ व अन्य चिकित्सा अधिकारियों की मौजूदगी मे गांव सोनई, नगला रंजीत,तेजपुर, कादिलपुर, ईखू एवं सुराया में कोविड टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करते हुए टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। गांव तेजपुर में टीकाकरण से भयभीत लोगो को उसके फायदे बताकर अभियान को आरम्भ कराया। इस अभियान में अधिक से अधिक ग्रामीणों ने टीकाकरण कराया और भाजपा कार्यकर्ता श्री राजेश चौहान ,देवेंद्र कश्यप ,चरन सिंह प्रधान, सुरेंद्र लोधी, शिवम चौहान, आनंद प्रधान, अंशुल सेंगर, शीलू प्रधान,आर्यल, लोकेंद्र जादौन आदि लोग उपस्थित रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!