उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद सरकारी ट्रामा सेंटर के डाक्टरों एंव नर्सों की घोर लापरवाही से मरीज को 6 घंटे बाद भी इलाज न मिलने से महिला हसीना बेगम की हुई मौत पीस कमेटी अध्यक्ष ने लगाया आरोप। ( ब्यूरो चीफ वसीम उसमानी की खास रिपोर्ट )

( सरकारी ट्रामा सेंटर के डाक्टरों एंव नर्सों की घोर लापरवाही से मरीज को 6 घंटे बाद भी इलाज न मिलने से महिला की हुई मौत )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद में सरकारी ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही आई सामने डॉक्टर काले खा पुत्र श्री मुन्ने खां हसीना बेगम पत्नी डॉक्टर काले खां निवासी गांव कोमहावर जनपद इटावा का शिकोहाबाद गल्ला मंडी के सामने तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से एक्सीडेंट हो गया था वहाँ मौजूद | फिरोजाबाद पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने मौके पर पहुंचकर सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला को भर्ती कराया | डॉक्टरों की लापरवाही के कारण महिला को 6 घंटे तक इलाज ना मिलने की वजह से महिला हसीना बेगम की मृत्यु हो गई | फिरोजाबाद पीस पार्टी जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने अधिकारियों को फोन ना उठाने का लगाया आरोप फिरोजाबाद डीएम ,सीएमओ सीएमएस साहब को 2 घंटे लगाते रहे फोन लेकिन फोन नही उठा , जिम्मेदार अधिकारी फोन उठा लेते तो नहीं होती हसीना बेगम की मृत्यु , इस मौके महिला के परिजन उपस्थित रहें |
