उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना सिरसागंज क्षेत्र बाल कल्याण इंटर कॉलेज विद्यालय स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं नाटिका प्रदर्शनी का किया गया आयोजन | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ पवन यादव की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना सिरसागंज क्षेत्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब,फिरोजाबाद के तत्वावधान में जिलाधकारी, फिरोजाबाद चन्द्र विजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद चर्चित गौड़ के निर्देशन में जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में विज्ञान के लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं नाटिका प्रदर्शनी का आयोजन बाल कल्याण इंटर कॉलेज, सिरसागंज में किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामकैलाश यादव, विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी डॉ अनुज कुमार , जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं विद्यालय के संस्थापक सत्यभान सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। सभी अतिथियों,अश्वनी कुमार जैन, प्रधानाचार्य पुनीत सिंह, निदेशक रवी यादव एवं सभी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन किया गया। डॉ रामकैलाश यादव ने विद्यार्थियों के मॉडलों की सराहना करते हुए उन्हें सफलता के सात मंत्र बताए। हृदय में ईश्वर का निवास, तीव्र इच्छाशक्ति, मन में दृढ़ संकल्प, अच्छे चरित्र के साथ विद्यार्थी अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने जिला विज्ञान क्लब,फिरोजाबाद के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने के लिए अश्वनी जैन को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 103 विद्यार्थियों ने मॉडल, नाटिका एवं पोस्टर प्रदशनी में प्रतिभाग किया। कार्यकारी एवं स्थैतिक दोनों प्रकार के मॉडल नींद आने पर अलर्ट चश्मा, तिजोरी सिग्नल, एयर क्लीनर, टेस्ला कॉइल, मोटर पम्प,कूलर, न्यूटन कलर रिवर्सन, हाईवे लाइट, सिग्नल छड़ी, लेंस प्रोजेक्टर आदि प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि हम सभी का एकमात्र उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना है। जिसके लिए सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही अंधविश्वास एवं कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूक किया। इस विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान युवराज सिंह , द्वितीय स्थान कु शालिनी बघेल, तृतीय स्थान विवेक कुमार एवं चतुर्थ स्थान जयश द्वारा प्राप्त किया। नाटिका में विद्यालय के विद्यार्थियों ने एसिड अटैक, स्वच्छता अभियान , मॉडर्न स्टूडेंट लाइफ, देश भक्ति गीत, नशा मुक्ति पर प्रस्तुत की गयी। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन विद्यालय के संजीव राजपूत, पंकज कुमार एवं मोहम्मद शैरीफ ने किया। सभी विजयी, शेष प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को जिला विज्ञान क्लब,फिरोजाबाद द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र अतिथियों, अध्यक्ष, निदेशक, प्रधानाचार्य एवं जिला समन्वयक द्वारा वितरित किए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम प्रभारी पुनीत सिंह एवं नोडल प्रभारी रवी यादव को अश्वनी कुमार जैन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। सत्यभान यादव ने सभी विद्यार्थियों के मॉडलों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंगेश लता एवं श्रीमती साधना आर्य ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती रामवती, विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी देवी , डॉ वंदना, पिंकी यादव, उदयवीर सिंह, नरेश बाबू, सतेन्द्र यादव, प्रवेश यादव, बृजमोहन यादव, शीलेन्द्र कुमार , वीरेन्द्र कुमार, ललित यादव, कृष्णकांत,देव मिश्रा, दीपक यादव,अमर कुमार एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
