उत्तर प्रदेश औरैया महामहीम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के ट्रेन द्वारा कानपुर देहात दौरे के रूट की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टीगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा किया गया निरीक्षण ।

  ( औरैया जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा कानपुर देहात दौरे के रूट की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टीगत किया गया निरीक्षण )

उत्तर प्रदेश औरैया श्रीमान जिलाधिकारी महोदय श्री सुनील कुमार वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती अपर्णा गौतम द्वारा दिनांक 25.06.2021 को महामहीम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के ट्रेन द्वारा प्रस्तावित कानपुर देहात दौरे के अग्रिम रूट सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टीगत जनपद औरैया के अन्तर्गत पड़ने वाले 40 किलोमीटर रेलवे की सीमा का निरीक्षण किया गया जिसमें उनके द्वारा फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा अधिनस्थ अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया इस मौके पर एसडीएम औरैया, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेंद्रनाथ यादव, तहसीलदार औरैया, थाना दिबियापुर प्रभारी निरीक्षक श्री आलोक कुमार दुबे तथा आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक औरैया आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!