उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने सभी समस्त जनपद वासियों से एक-2 नागरिक की जान बचाने के लिए वैक्सीन लेने के लिए कीअपील | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( फिरोजाबाद के जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा समस्त जनपद वासियों से कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु वैक्सीन लेने के लिए की गई अपील )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि वह वैक्सीनेशन अवश्य करा लें, कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु केवल वैक्सीनेशन ही एक सुरक्षा कवच के रूप में आपकी रक्षा करेगा, कोरोना वायरस हर फेस में अपना रूप बदलकर घातक होता जा रहा है, सेकेण्ड फेस में काफी बड़ी संख्या में लोग इस महामारी से प्रभावित हुये है, तमाम लोगोें ने अपने प्रियजनों को इस आपदा में खोया है, जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रांें में टीकाकरण के लिए टीमें तैनात है, जो आपके घर के निकट ही टीकाकरण कर रही है। विगत 21 जून से 18़ से उपर सभी का टीकाकरण पूर्णतयाः निःशुल्क किया जा रहा है।
उन्होने कहा है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार अपने एक-2 नागरिक की जान बचाने के लिए प्रतिबद्ध है अब हम सभी का यह दायित्व बनता है कि स्वंय अपने आपको तथा अपने परिवार को इस जानलेवा बीमारी से अवश्य प्रतिरक्षित करें। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन के प्रति अपने मन में किसी भी प्रकार की शंका न पालें करोड़ों लोगों द्वारा वैक्सीन लगवाकर अपने आपको प्रतिरक्षित कर लिया गया है, वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित एवं असरकारक है। उन्होने कहा कि लोगों की आजिविका प्रभावित न हो तथा रोजगार चालू रहें, इस हेतु लाॅकडाउन की जो छूट दी गयी है उसका लोग गलत फायदा न उठायें, कोविड-19 को लेकर जो गाइडलाइन जिला प्रशासन द्वारा लागू की गयी है, उसका पूर्णतया पालन अवश्य करे, मास्क का प्रयोग अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करें, किसी भी सार्वजनिक स्थान, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अति आवश्यक होने पर ही जायें तथा इस दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन अवश्यक करें, तथा कोविड से सम्बन्धित सम्भावित लक्षण प्रकट होने पर अपनी जांच अवश्य करायें ताकि संक्रमण को फैलने से पूरी तरह से रोका जा सके।

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!