आगरा बैठक समाप्त कर लौट रहे जिलाधिकारी किसानों ने घेरी डीएम की गाड़ी जिलाधिकारी आगरा को स्वयं आकर किसानों को पड़ा समझना | ( योगेश पाठकआगरा की खास रिपोर्ट  )

 

 

उत्तर प्रदेश आगरा ताजनगरी आगरा में मंडलायुक्त कार्यालय पर आगरा मंडल के मंडलायुक्त अमित गुप्ता के साथ जिलाधिकारी आगरा समेत जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक के दौरान आगरा मंडलायुक्त कार्यालय पर दर्जनों किसानों ने पहुंच कर सड़क पर फर्स बिछा कर बैठ गए,किसानों का कहना था कि आगरा विकास प्राधिकरण हमारी जमीनों को लेकर किसी भू माफिया को बेचने की फिराक में है। किसानों ने बैठक समाप्त कर लौट रहे जिलाधिकारी आगरा की गाड़ी के आगे सड़क पर बैठ गए,जिसके बाद जिलाधिकारी आगरा को स्वयं आकर किसानों को समझना पड़ा,तब जाकर किसान सड़क से उठे। वही इस पूरे प्रकरण पर आगरा के प्राइम टीवी संबाददाता अमित शर्मा ने जिलाधिकारी आगरा से किसानों द्वारा रास्ता रोकने की बाबत बात करना चाही तो जिलाधिकारी आगरा ने पत्रकार को दूर रहने की नसीहत देते हुए बिना कुछ कहे अपनी आलीशान कार में सवार होकर निकल गए।

 ( योगेश पाठक आगरा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!