उत्तर प्रदेश  हरदोई विकास खण्ड टडियावा हरिहरपुर में हो रहे प्रीमियम लीग अंडर 19 क्रिकेट का हुआ फाइनल मुकाबला टीम विजेता को ग्राम प्रधान द्वारा दिया गया पुरस्कार | (ब्यूरो प्रमुख हरदोई से अमित मिश्रा की खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश हरदोई विकास खण्ड टडियावा के ग्राम पंचायत हरिहरपुर में हो रहे हरिहरपुर प्रीमियम लीग अंडर 19 क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेला गया। विकास खण्ड टडियावा के हरिहरपुर में बीते 5 जून 2021 दिन शुक्रवार को ग्राम प्रधान हरिहरपुर राजेश शर्मा और प्रधान प्रतिनिधि नीरज शर्मा के सौजन्य से आयोजक टीम सहित हरिहरपुर प्रीमियम लीग अंडर 19 क्रिकेट का उद्धघाटन मुख्य अतिथि लल्ला सिंह प्रतिनिधि विधायक द्वारा किया गया।जिसका फाइनल मुकाबला सेमीफाइनल में पहुंची हरिहरपुर A और हरिहरपुर B के बीच 25 जून दिन शुक्रवार को हुआ।पहली पारी में टीम A द्वारा खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 138 रन बनाकर टीम B को 139 रन का लक्ष्य दिया गया।लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिहरपुर B ने टीम A को 1 विकेट से मात देते हुए मुकाबला जीता। विजेता टीम को ट्रॉफी तथा 5000 रुपए नगद पुरस्कार, व उपविजेता टीम को टॉफी व 2500 रुपए नगद पुरस्कार ग्राम पंचायत हरिहरपुर के प्रधान राजेश शर्मा व प्रधान प्रतिनिधि नीरज शर्मा द्वारा दिया गया। इस पर देशराज,अरुण शर्मा, शिवम सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, रमेश रस्तोगी आदि बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

 ( ब्यूरो प्रमुख हरदोई से अमित मिश्रा ) 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!