सुलतानपुर जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न। ( गुल्फाम अली की खास रिपोर्ट )

 ( सुलतानपुर जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न ) 

सुलतानपुर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु वार्ड संख्या 24 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत अर्चना सिंह पत्नी पंकज सिंह अपने प्रस्तावक वार्ड संख्या-21 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत अजय कुमार व अनुमोदक वार्ड संख्या-23 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत नन्द किशोर के साथ 02 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु वार्ड संख्या-42 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत केशा देवी पत्नी जगत पाल अपने प्रस्तावक वार्ड संख्या-43 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत लाल बहादुर यादव व अनुमोदक वार्ड संख्या-33 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत कमलेश के साथ 01 सिटो में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु वार्ड संख्या-25 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत ऊषा सिंह पत्नी शिवकुमार सिंह अपने प्रस्तावक वार्ड संख्या-14 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत अजय कुमार व अनुमोदक वार्ड संख्या-27 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत बद्रीनाथ प्रथम सेट, द्वितीय सेट के प्रस्तावक वार्ड संख्या-41 से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अनीता व अनुमोदक वार्ड संख्या-20 से निर्वाचित सदस्य जिला पंचायत उदराज वर्मा के साथ 02 सिटो में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अन्तर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र जिला पंचायत कार्यालय में 03 प्रत्याशियों द्वारा 05 सिटो में नामांकन शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!