अम्बेडकरनगर के बुनकर नगरी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कोविड 19 के तीसरे लहर की संभावना के मद्देनजर कोरोना के संक्रमण को मात देने के लिए आशा बहुओं को सौंपा गया दवाइयों का किट | ( रंजीत कुमार चौरसिया की खास रिपोर्ट टांडा,अंबेडकरनगर )


( कोविड 19 के तीसरे लहर की संभावना के मद्देनजरकोरोना के संक्रमण को मात देने के लिए सरकार नेकसा सिकंजा )
अम्बेडकरनगर के बुनकर नगरी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कोविड 19 के तीसरे लहर की संभावना के मद्देनजर प्रदेश वासियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लगातार प्रयासरत है । वहीं चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज अपने प्रदेश भर में दवाइयों का किट गांव गांव वितरण में आज जनपद अम्बेडकरनगर के बुनकर नगरी टांडा आसोपुर सी एच सी पर मुख्यातिथि के रूप में टांडा विधायक संजू देवी ने प्रतिनिधि श्याम बाबू,जिला चिकित्सा अधिकारी अम्बेडकरनगर श्रीकांत शर्मा,सी एच सी अधीक्षक व सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में आशा बहुओं को सौंपा गया जो की लोगो तक पहुंचा कर उन्हें जागरूक करने के लिए सरकार की व्यवस्था के अनुसार गांव गांव बनी निगरानी समिति के द्वारा व्यवस्था को देखने के लिए नामित किया गया । इस दौरान टांडा विधायक संजू देवी ने जानकारी दी कि इस महामारी से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह सजग है । वहीं हर स्तर की सुविधा लोगो को उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित भी है । हम सबको सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने के साथ सभी को कोरॉना से बचाने के लिए किसी तरह भी आसार दिखने पर सरकारी अस्पतालों में दिए जा रहे संसाधन का प्रयोग करना चाहिए । जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हमारे विभाग के सभी कर्मचारी इस मुहिम को सुदृढ़ रूप से क्रियान्वित करने के लिए पूरी तरह से लगे है । उन्हों ने कहा कि विश्वास रखिए की हम सब पूरी तरह इस महामारी पर विजय प्राप्त करेंगे ।
