सहिबगंज तालझारी थाना क्षेत्र गुम हुए ट्रक ड्राइवर कटिहार जिले के अहमदाबाद थाना क्षेत्र के कोलाघाट से हुआ बरामद परिजनों ने जताई हत्या की आशंका | ( दीपक केसरी की खास रिपोर्ट साहिबगंज )


सहिबगंज पिछले दिनों तालझारी थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद महालदार नामक ट्रक ड्राइवर लापता हो गये थे,जिसके बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी,वही विगत दो दिवस पूर्व लापता ड्राइवर का शव कटिहार जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के गोला घाट से बरामद हुआ था।जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।जिसको लेकर सोमवार को तालझारी उप प्रमुख लड्डू सिंह व मृतक के परिजन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समदा गंगा घाट पर शव को लेकर धरने पर बैठ गये।उनका कहना था कि जिस प्रकार ट्रक ड्राइवर गायब हुआ और उसके बाद उसकी लाश मिली यह एक अप्रिय घटना है।व जिला प्रशासन अभी तक इस विषय मे कुछ भी कहने में असमर्थ दिख रही है। जहाँ इस घटना से मृतक के परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है वही दूसरी ओर प्रशाशन बेबस नजर आ रही है।हालाँकि उप प्रमुख के नेतृत्व में शांतिपूर्ण धरने को जिला प्रशासन के कार्यवाही के आस्वशन व मृतक के परिजनों को सरकारी सुविधा मिलने की बात पर टाल दिया गया व शव का दाह संस्कार किया गया।वही इस घटना में एक और बात सामने आई है जो कही ना कही जिला प्रशासन पर उंगली उठा रही है।दरअसल ट्रक चालक की मौत समदा घाट व गोला घाट के बीच रात के समय की बताई जा रही है,जब वह अपने ट्रक में पत्थर भर कर पानी जहाज से बिहार जा रहा था।अब सवाल यह उठता है कि रात्रि में जहाज को चलाने का आदेश किसका था।कुछ लोगों का तो यह भी कहना है की जिला प्रशासन की आँखों मे धूल झोक कर अवैध पत्थर कारोबारी यह कार्य रोजाना किया करते है,जिसका खुलाशा इस घटना के बाद हुआ है।वही कुछ का कहना है कि यह कार्य जिला प्रशासन की मिलीभगत से किया जा रहा था।बहरहाल जो भी हो फिलहाल ट्रक चालक के मौत का कोई भी सुराग अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

( दीपक केसरी की खास रिपोर्ट साहिबगंज )
