उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना सिरसागंज क्षेत्र लगुन सगाई की रस्म के शुभ अवसर पर शब्जी आढ़ती को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मारकर उतारा मौत के घाट हुए फरार मचा हड़कंप पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज जांच में जुटी पुलिस। ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ पवन यादव की खास रिपोर्ट )

( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार )
( थाना सिरसागंज क्षेत्र सगाई के शुभ अवसर पर शब्जी आढ़ती को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मारकर उतारा मौत के घाट हुए फरार )
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी समिति का है जहाँ पवन कुमार पुत्र दिवाकर सिंह निवासी ग्राम रामकुआं रोजाना की तरह सिरसागंज नवीन मंडी समिति में सब्जी की आढत का काम करता था जो आज घर से बाइक द्वारा सिरसागंज मडी समिति जा रहा था तभी नवीन मंडी समिति के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और हमलावर मौके से फरार हो गए वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व थाना सिरसागंज पुलिस व फिरोजाबाद एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से वार्ता कर वही रास्ते मे लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज को संकलन कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है वहीं एसएसपी फिरोजाबाद का कहना है कि आज मृतक युवक की होनी थी लगुन सगाई की रस्म जिसे प्रथम दृष्टांत इस घटना से जोड़कर भी देखा जा रहा है वही जल्द ही आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर भी मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा |

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
