सहारनपुर थाना देवबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर गांजा तस्कर हुए फरार दौड़ा कर पकड़ा 57 किग्रा, अवैध गांजा बरामद कर तीन अभियुक्त को किया गिरफतार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

 ( थाना देवबंद प्रभारी अशोक सोलंकी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम को मिली एक बड़ी सफलता )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा,एस,चन्नप्पा, पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण अतुल शर्मा तथा क्षेत्राधिकारी देवबंद रजनीश उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस का पकड़ा -धकडी अभियान त्रीवता से जारी है।इसी त्रीवता के चलते तथा थाना देवबंद प्रभारी अशोक सोलंकी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने कल तीन नशा कारोबारियों को 57 किलो ग्राम नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार करने में जबरदस्त सफलता हासिल की है। थाना देवबंद के उप-निरीक्षक अवशेष भाटी अपनी पुलिस टीम हेड-कांस्टेबल देवेन्द्र सिह,माइकल,कांस्टेबल सचिन,प्रदीप कुमार तथा शोएब मिर्जा के साथ बहादरपुर से रणखंडी वाले रास्ते पर चैकिंग पर थे,कि अचानक सामने से आ रहे तीन लोगों ने जैसे ही पुलिस टीम को देखा,तो भागने का प्रयास किया,लेकिन सक्रिय पुलिस दल ने इन सभी की चारों और से घेराबंदी कर इन्हें धर दबोचा,पुलिस टीम द्वारा इनके पास से मिले बोरे की जैसे ही तलाशी ली गई,तो उसमें बेइन्ताह गांजा देखकर पुलिस टीम के भी होश फाख्ता हो गये।और जब पुलिस टीम ने इस गांजे का वजन कराया,तो 57 किलो इस गांजे को देखते ही मालूम हुआ,कि गांजे की इतनी बड़ी खेप से ना जाने कितनी जिंदगीया तबाह हो जा रही थी।पुलिस टीम द्वारा जब इन तीनों नशा कारोबारियों प्रभात उर्फ लाला पुत्र राकेश‌ निवासी मौहल्ला अंकित विहार,नई मण्डी मु,नगर, जुनैद पुत्र अब्बन निवासी ग्राम अम्बेहटा-शेख-थाना देवबंद तथा रिहान पुत्र जुल्फकार निवासी अम्बेहटा-शेख से सख्ती से पुछताछ की गई तो इन्होने पुलिस टीम को बताया,कि वह इस नशे के कारोबार को काफी समय से कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी नशा कारोबारियों का चालान कर जेल भेज दिया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!