उत्तर प्रदेश औरैया बिधूना तहसील क्षेत्र कोटेदार की दबंगई दिव्यांग महिला को लगातार कर रहा परेशान महिला ने खाई कसमें कोटेदार हटाने की नहीं लिया राशन आडियो हुआ वायरल। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

   

 उत्तर प्रदेशऔरैया बिधूना तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत मधवापुर के कोटेदार फतेह सिंह पर दिव्यांग चन्टोली देवी पुत्री गोविंद सिंह व रानू देवी पुत्री गोविंद सिंह जो दो सगी बहिने है क्रमशः 90% व 80%दिव्यांग है कोटा डीलर ने राशन कार्ड धारक के अन्त्योदय राशन कार्ड काट कर स्वंय अपने नाम फतेह सिंह व छोटे लाल पुत्र दुलारे के नाम बनवा लिए थे। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने मुख्य मंत्री कार्यालय मे की जिसकी जांच पूर्ति निरीक्षक बिधूना सन्तोष कुमार द्वारा  की गई जो जांच सत्य पायी गई पूर्ति निरीक्षक ने कोटा डीलर का अन्त्योदय कार्ड निरस्त नही किया प्रार्थीनी को राशन देने का आदेश किया उसके बाद भी दो माह से राशन नही दिया गया लेकिन मई व जून माह का पास मशीन मे अंगूठा लगवा लिया और बोला की राशन तीन माह बाद आयेगा तब मिलेगा जिसकी प्रार्थी नी ने कोटेदार का आडियो बना लिया जो उसके पास है। जिसकी शिकायत सोमवार को जिला अधिकारी सुनील वर्मा से की जिन्होने जाँच पूर्ति निरीक्षक सन्तोष कुमार से कराई जांच के दौरान कोटेदार दिव्यांग बहिनो से बकाया राशन लेने का दबाव बना रहा था। लेकिन कार्ड धारक दिव्यांग बहिनो ने यह कहते हुए राशन लेने से मना कर दिया जब तक कोटेदार के खिलाफ कडी से कडी कार्यवाई नही होती तब तक वह अपना राशन नहीं लेगी जांच अधिकारी कार्यवाई का भरोसा दे रहे थे। जिस पर दिव्यांग बहिनो ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजकर कोटेदार का कोटा निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्यवाई नहीं होती तब तक वह अपना राशन नहीं लेगी। कोटा डीलर मधवापुर फतेह सिंह यादव खुद स्वीकार कर रहे है। कि अंगूठा लगवाने के तीन महीने बाद अंत्योदय राशन कार्ड व फ्री राशन तीन महीने बाद कार्ड धारक को देते है और अंत्योदय कार्ड पर 35 किलो की जगह 30 किलो और फ्री राशन प्रति यूनिट 5किलो की जगह 3 तीन किलो राशन देते हैं।

( पंकज सिंहराणावत खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!