भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर मे संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। ( ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

 ( जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर मे संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित वाहनों को दिखाई हरी झंडी )

भदोही अपर श्रम आयुक्त उ0प्र0 विन्ध्याचल मंडल, पिपरी सोनभद्र सरजू राम शर्मा ने बताया कि असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम 2008 सपठित उ0प्र0 असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा नियमावली 2016 के अंगर्तत निम्नलिखित 45 प्रकार के कर्मकार एवं स्वनियोजित श्रमिक पंजीयन कराने के पात्र हैं। धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, कोरी, जुलाहा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कुड़ा बिनने वाले कर्मकार, हाथ ठेला चलाने वाले, फुटकर सब्जी, फल फूल बिक्रेता, चाय चाट ठेला लगाने वाले, फूटपात व्यापारी, हमाल कूली, जनरेटर लाइट उठाने वाले, कैटरिंग में कार्य करने वाले, फरी लगाने वाले, मोटर साईकिल, साईकिल मरम्मत करने वाले, गैरेज कर्मकार, परिवहन में लगे कर्मकार, आटो चालक, सफाई कामगार, ढ़ोल बाजा बजाने वाले, टेन्ट हाउस में कार्य करने वाले, मछूवारा तांगा/बैलगाड़ी चलाने वाले, अगरबत्ती (कुटीर उद्योग) बनाने वाले, गाड़ीवान, दुकानों में काम करने वाले ऐसे मजदूर जो ईएसआई व ईपीएफ से आवर्त न हो। खेतीहर कर्मकार चरवाहा दूध दुहने वाले, नाव चलाने वाला (नाविक) नट नटीनी, रसोईया, हड्डी बिनने वाले (हड्डे बिन्ने) समाचार पत्र बिनने वाले (हाकर) ठेका मजदूर (जो ईएसआई एवं ईपीएफ से आवर्त न हो) खड्डी पर कार्य करने वाले (सूत, रगाई, कताई, धुलाई आदि) दरी, कम्बल, जरी, जरदोजी, चिकन कार्य, मीट शॉप व पोल्ट्री फार्म पर कार्य करने वाले, डेयरी पर कार्य करने वाले श्रमिक, कॉच की चूड़ी व अन्य कॉच उत्पादो में स्वरोजगार कार्य करने वाले कर्मकार। उपरोक्त कर्मकारों का पंजीयन एवं उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का हितलाभ दिलाये जाने की कार्यवाही एवं अनुश्रवण हेतु उ0प्र0 राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन किया गया है। जिसका मुख्यालय इन्दिरा भवन लखनऊ में स्थित है। बोर्ड की वेबसाइट नचेेइण्पद का उद्घाटन मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिनांक 09 जून 2021 को किया जा सका है। उपरोक्त वेबसाईट के माध्यम से उपरोक्त 45 प्रकार के कामगार अपना पंजीयन कर सकते है। अथवा किसी कम्प्यूटर वाले व्यक्ति या जनसेवा केन्द्र से करा सकते है। पॉच वर्ष के लिए पंजीयन कराने हेतु एक मुस्त शुल्क रू0 60 जमा करना होगा। तथा पॉच वर्ष पूर्ण होने पर रू0 50 शुल्क जमा करने हेतु अगले पॉच वर्ष के लिए नवीनीकरण कराया जा सकेगा। पंजीयन कराने के इच्छूक श्रमिक सर्व प्रथम इन्टरनेट ब्राउजर से बोर्ड की वेबसाइट नचेेइण्पद खोलें। वेबसाइट खोलने पर वर्कर रजिस्टेªशन एप्लीकेशन पर एप्लाई को क्लीक करें। उसके बाद न्यू वर्कर रजिस्टेªशन पर क्लीक करें। उसके बाद नेचर आफ वर्क/इम्पाइमेंट ऑफ वर्कर पर क्लीक करके अपने कार्य की प्रक्रिया को चुनें। उसके बाद श्रमिक अपना आधार नम्बर, नाम, मोबाइल नम्बर डालकर ओटीपी सेन्ट पर क्लीक करें। उसके बाद श्रमिक के मोबाइल नम्बर पर 6 अंको का नम्बर मिलेगा। जिसे ओटीपी के कॉलम में भरकर सबमिट करें। इस पर आवेदन का फार्म खुलकर प्राप्त होगा। जिसमें अपना नाम, पता, बैंक खाता विवरण, आदि समस्त विवरण भरें। इसके बाद श्रमिक अपना फोटो अपलोड करें। उसके बाद प्रधानमंत्री श्रमिक सुरक्षा बीमा का सहमति सह घोषणा फार्म भरकर एवं हस्ताक्षर करके अपलोड करें। उसके बाद सह घोषणा पर सही क्लीक करके सबमिट करें। उसके बाद शुल्क भुगतान कार प्रकार चुनें जिसमें ऑनाईन या कैश आयेगा। कैश की स्थिति में चालान बनकर आयेगा। जिसे बैंक में जमा करना होगा। ऑनलाईन का भुगतान विकल्प चुनने पर इन्टरनेट बैंकिग, डेविट/क्रेडिट कार्ड भीम यूपीआई वॉयलेट आदि के माध्यम से शुल्क का ऑनलाईन भुगतान कर सकते है। रू0 60 का शुल्क भुगतान हो जाने पर श्रमिक अपना पंजीयन प्रमाण पत्र डाउनलोड एवं प्रिन्ट कर सकते है। पंजीकृत श्रमिक निम्नलिखित दो योजनाओं का हितलाभ प्राप्त करने के अधिकारी रहेगें। मुख्यमंत्री दुर्घटना बिमा योजना, इस योजना के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिक दुर्घटना के कारण मृत्यु या पूर्ण शारिरीक अक्षमता की स्थिति में रू0 दो लाख, दोनो हाथों अथवा दोनो पैरो की क्षति होने पर रू0 दो लाख, एक हाथ तथा एक पैर की क्षति होने पर रू0 दो लाख, एक हाथ या एक पैर या एक ऑख की क्षति होने पर रू0 एक लाख, स्थायी दिव्यांगता 50 प्रतिशत से अधिक होने पर रू0एक लाख तथा स्थायी दिव्यांगता 25 प्रतिशत अधिक किन्तु 50प्रतिशत से कम होने पर 50 हजार की आर्थिक सहायता दी जायेगी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना- इस योजना के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिजनों स्टेट एजेंसी कॉम्प्रीहेन्सिव हेल्थ एण्ड इन्टीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज)के द्वारा अधिकृत सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज कराने पर प्रति परिवार रू0 पॉच लाख तक प्रतिवर्ष कैशलेस निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जायेगी। जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित। भदोही 01 जुलाई 2021 सू0वि0ः- मुख्य विकास अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह ने बताया की जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में विकास कार्यों मासिक समीक्षा की बैठक 06 जुलाई 2021 को अपराहन पूर्वाहन 11:00 बजे से 12:30 बजे तक एंव निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक अपराहन 12:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। अतः जिला स्तरीय अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में 2 जुलाई 2021 तक अपराहन 4:00 बजे तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा अधुनान प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में समय स्वयं प्रतिभाग करें। साथ ही अपने विभाग से संबंधित माह जून 2021 की प्रगति रिपोर्ट को स्वयं प्रशिक्षण कर दिनांक 6 जुलाई 2021 तक कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में रिपोर्ट अपलोड ना होने की दशा में आप स्वयं उत्तरदायी होंगे। भदोही 01 जुलाई 2021 सू0वि0ः- जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने आज ग्राम चकसिखरी में पौधरोपण किया। उन्‍होंने पौधरोपण करते हुए शहर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर डीएम महोदया ने कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में आज से हमारा विशेष अभियान शुरू हो रहा है। यह वृक्षारोपण का महाअभियान 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा। उन्‍होंने बताया कि, इस कार्यक्रम के तहत हम पूरे सप्ताह में जिले भर में 12 लाख से ज्यादा नए पौधे लगाएंगे। और 04 जुलाई को विशेष अभियान में वृक्षारोपण किया जाएगा। जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि सभी सम्मानित नागरिकों से मेरी यही अपील है कि आप सभी पौधे जरूर लगाएं, क्योंकि हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ और वन बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। उन्‍होंने अपील करते हुए कहा कि, अपने पर्यावरण को शुद्ध रखने में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी लोग अपना रोल प्ले करें। भदोही 01 जुलाई 2021 सू0वि0ः-जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर मे संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर उनकी रवानगी की ।जिलाधिकारी महोदया ने वहां उपस्थित सभी लोगों को शपथ भी दिलाई ।उपस्थित सभी नागरिकों ने जिलाधिकारी महोदया नेतृत्व में शपथ लेते हुए कहा की – हम शपथ लेते हैं कि व्यक्तिगत साफ-सफाई को ध्यान रखेंगे अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखेंगे अपने गांव और मोहल्ले के वातावरण को स्वच्छ रखें तथा समुदाय को साफ सफाई और स्वच्छता बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

( ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!