उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय में राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस के शुभअवसर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉक्टरों ने डॉक्टर्स डे डॉक्टरों को किया गया सम्मानित। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ पवन यादव की खास रिपोर्ट )

( आलोक कुमार सीएम एस )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय में गुरुवार को राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस मनाया गया। जहां सभी डॉक्टरों को फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। सीएमएस डॉ.आलोक कुमार ने सभी डॉक्टरों को बधाई देते हुए कहा सभी अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। प्रतिकूल समय में भी वह दिन रात मरीजों की सेवा में लगे हैं। इसके चलते परिवारजनों को समय देना भी मुश्किल हो रहा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में डाक्टरों का सम्मान बढ़ा है और सभी वर्गों के लोग स्वास्ध्य विभाग खासकर डॉक्टरों के साथ है। इस मौके पर डाॅ आलोक कुमार सीएम एस डाॅ वरुण चोदरी डाॅ दीपक तिवारी डाॅ अभिषेक आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
